मध्य प्रदेश में इंदौर के जूनी इंदौर थाना पुलिस ने बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल के नाम पर भरोसा जीतकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी उड़ाने वाली शातिर महिला विनीता अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली यह महिला पति की मौत के बाद इंदौर आकर केयर टेकर का काम करती थी और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर देती थी।
एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर चोरी के मामले में पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए लाखों के जेवर बरामद कर लिए हैं। जांच में सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी का खुलासा हुआ है, और पुलिस अब अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
#IndoreNews #CrimeNews #IndorePolice #MadhyaPradesh #CrimeUpdate #SocialMediaPost #FatafatNews