बिजली ट्रांसफार्मर के ऊपर कार्य करने के दौरान बिजली विभाग द्वारा लापरवाही बरतते हुए बिजली चालू कर देने से एक युवक झुलसा
सनोज कुमार संगम
रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक के समीप ट्रांसफार्मर के ऊपर एक युवक द्वारा बिजली का कार्य किया जा रहा था जिस दौरान अचानक बिजली विभाग के द्वारा बिजली चालू कर देने से बुरी तरह युवक झुलस कर ट्रांसफार्मर के ऊपर ही लटक गया । हंगामा होने पर तुरंत बिजली विभाग द्वारा बिजली काटने के बाद युवक को फिर दूसरे बिजली मिस्त्री के सहयोग से व जेसीबी मशीन से नीचे उतारा गया और ग्रामीण व डायल 112 के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक डॉ0 बरकत अली व डॉ0 श्यामनंदन ने युवक का प्राथमिक उपचार कर बताया कि बिजली से झुलसा हुआ युवक खतरे से बाहर है लेकिन अंदरूनी चोट होने के कारण युवक का इलाज किया जाएगा ।वहीं घायल युवक का पहचान झारखंड जामताड़ा के सचिन यादव का पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है ।वही ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग का काफी लापरवाही है जिससे बराबर बिजली के द्वारा हादसा होते रहता है जिसे सुधार करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है ।अगर बिजली विभाग इसी तरह से लापरवाही बरतते रहा तो बराबर दुर्घटना होते रहेगा। वहीं घायल युवक ने बताया कि बिजली विभाग के पप्पू कुमार का ठेकेदारी में कार्य कर रहा था और बिजली का तार के मरम्त करने का काम चल रहा था जिसको लेकर अचानक ट्रांसफार्मर के ऊपर तार में करंट आ जाने से यह हादसा हो गया इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता भुवनेश्वर कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिस फेस में बिजली का काम कर रहा था उस फेस में लाइन नहीं था बगल के तार में करंट आने से इसको करंट लग गया जिससे यह प्रतीत होता है कि बिजली विभाग का काफी लापरवाही है।