मुरैना: वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम कई मांगों का ज्ञापन सौंपा
Morena, Morena | Apr 21, 2026 वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। बताया गया है कि 79 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद 80 वर्ष में प्रवेश करते ही 20% अतिरिक्त पेंशन बढ़ोतरी का लाभ दिया जाए। इसके अलावा कई अन्य मांगे भी शामिल थी।