प्रतापगढ़: शहर के एक मैरिज हाल में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने की प्रेसवार्ता, मोदी पर लगाया तेल-गैस संकट और घोटाले का आरोप
शहर के एक होटल में सोमवार सुबह 11.30 बजे राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार की गलत विदेश और आर्थिक नीतियों को देश में गहराते गैस संकट का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों और भारी एक्साइज ड्यूटी से सरकार ने ₹28 लाख करोड़ कमाए, जिसका लाभ जनता के बजाय तेल कंपनियों और मित्रों को मिला। तिवारी ने इसे मोदी सरकार का "बड़ा घोटाला" करार दिया।