भिनाय: अटल सेवा केन्द्र भिनाय में कलेक्टर लोक बन्धु ने जनसुनवाई में विभिन्न समस्या सुनकर संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Bhinay, Ajmer | Apr 9, 2025 भिनाय में पंचायत समिति परिसर में स्थित अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को शाम 5 बजे तक जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने जनसुनवाई की। लोगों की समस्या सुनकर संबधित अधिकारी को निस्तारण के लिए निर्देश दिए।कहा की विभागीय अधिकारी संपर्क पोर्टल पर औसत निस्तारण दिवस,राहत प्रतिशत एवं राहत संतुष्टि प्रतिशत में सुधार के लिये गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करें।