भिनाय: बाबा ऋषिकेश मेला ग्राउंड चापानेरी में सरस डेयरी का होली स्नेह मिलन व बैठक हुई आयोजित, 92 सहकारी समितियों के लोग पहुंचे
Bhinay, Ajmer | Apr 5, 2025 चापानेरी में बाबा ऋषिकेश मेला ग्राउंड में अजमेर सरस डेयरी का होली स्नेह मिलन समारोह व विशाल बैठक शनिवार दोपहर बाद 3 बजे सम्पन्न हुई।आयोजित समारोह में भिनाय ब्लॉक की 92 सहकारी समितियों के सैकड़ो लोगों ने शिरकत की।अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी का 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया गया।चौधरी ने पशुपालकों के लिए केंद्र सरकार से विभिन्न मांग की है।