भिनाय: दहेज प्रताड़ना के मामले में बांदनवाड़ा निवासी पत्नी द्वारा प्रस्तुत भरण-पोषण का दावा हुआ खारिज, जज ने जारी किए आदेश
Bhinay, Ajmer | Apr 7, 2025 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो की पीठासीन अधिकारी हिरल मीणा ने बांदनवाड़ा निवासिया शबनम बानो की और से प्रस्तुत भरण पोषण आवेदन सोमवार दोपहर बाद 3बजे सुनवाई कर खारिज करने के आदेश पारित किये हैं।भरण पोषण आवेदन के विपक्षी पक्षकार शब्बीर मोहम्मद के अधिवक्ता डॉ.मनोज आहूजा ने बहस के दौरान विभिन्न तथ्य पेश किए।