बरकागाँव: संवेदनशील स्थानों पर रक्षक ऐप का बारकोड चिपकाया गया, अब पुलिस पेट्रोलिंग की होगी निगरानी
थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने विभिन्न संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर रक्षक ऐप के बारकोड स्टीकर चिपकाए। बीट पुलिसिंग के तहत थाना क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्ती सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई है। इसके माध्यम से पुलिस गश्ती दल द्वार