टीकमगढ़: पुलिस ग्राउंड में पुलिसकर्मियों ने बलवा ड्रिल का किया अभ्यास, SP रहे मौजूद
आगामी त्यौहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड में पुलिस द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान पुलिस की पांच पार्टियों (अश्रु गैस, केन, लाठी, राइफल, रिजर्व) ने भाग लिया।