शाहबाद: इस्लामगंज पावर हाउस में तैनात संविदा विद्युत कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, जांच के दिए गए आदेश
सोमवार दोपहर शाहाबाद के इस्लामगंज पावर हाउस में संविदा पर तैनात विद्युतकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के सम्बंध में अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि जांच करवाई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।