करहल: करहल क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के गांव निनोली निवासी बृजेश कुमार पुत्र अजय पाल ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि गांव के दबंगों ने मामूली कहासुनी होने पर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी थी जिसको लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।