मांट: गाँव जौनाई में मामूली विवाद पर हुई फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
Mat, Mathura | Jul 5, 2026 थाना जैंत क्षेत्र के जौनाई गांव में स्कूटी निकालने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रास्ते में खड़े एक ट्रैक्टर के पास से स्कूटी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और अवैध हथियारों का जमकर प्रदर्शन किया गया। विवाद के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में वहां से गुजर रहा 19 वर्षीय रोहित घायल हो गया