मधेपुरा: श्रीनगर थाना के पुलिस ने चैनपुर गांव में छापामारी का तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार किया।
श्रीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर चैनपुर गांव वार्ड नंबर 3 में छापामारी कर तीन फरार वारंटी योगेंद्र मेहता अनमोल मेहता दीपक मेहता को गिरफ्तार किया। पुलिस अभीरक्षा में न्यायालय में पेश किया।