चांदपुर: बिजनौर के ताजपुर में बिल्ली को बचाने के प्रयास में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल
बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे नूरपुर के ताजपुर में बिल्ली को बचाने के चक्कर में एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर लहु लूहान हो गया। राहगिरो और पुलिस ने एक दूसरे की सहायता से घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।