नाहन: त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेला 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक, मेले की तैयारियों पर बैठक
Nahan, Sirmaur | Sep 9, 2026 नाहन के उपायुक्त व विधायक की उपस्थिति में त्रिलोकपुर में आयोजित हुई श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारी बैठक। मेला 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। मुख्य अधिकारियों की नियुक्ति के साथ खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, सुरक्षा और भंडारा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाएगा।