जमुई: 35 केंद्रों पर सुरक्षा के बीच छठे दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई, दोनों पालियों में 282 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Jamui, Jamui | Feb 9, 2026 जमुई के 35 केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के छठे दिन सोमवार को शाम 5:15 बजे तक दोनो पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। पहली पाली में हिंदी विषय के लिए सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में इतिहास व कृषि विज्ञान की परीक्षा 2:00 बजे से शाम 5:15बजे तक ली गई।