मिर्जापुर में रक्तदान जागरूकता रैली, लोगों को किया रक्तदान के लिए प्रेरित
मिर्जापुर। नगर के बदली कटरा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम के हेड सेंटर से गुरुवार को रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
बीके बिंदु दीदी के नेतृत्व में निकली रैली तुलसी चौक, मुकेरी बाजार, धूंधी कटरा, नाबालक तबेला, बसनई बाजार, घंटाघर चौराहा, खजांची चौराहा और गिरधर चौराहा होते हुए पुनः बदली कटरा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम हेड ब्रांच पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई।
#TodayMirzapur #Mirzapur #रक्तदान #रक्तदानजागरूकता #BrahmaKumaris #BloodDonation #MirzapurNews
📍 Today Mirzapur
📞 9125772800, 9454303999