अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर को मिला योग संगम सम्मान पत्र,250 लोगों ने लिया भाग*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 26 जून 2026*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर IYA UPSCC को आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "योग संगम सम्मान पत्र" प्रदान किया गया है। आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2026 को कटेश्वर पार्क बस्ती में आयोजित योग संगम कार्यक्रम के सफल संचालन एवं 250 लोगों की व्यापक जनसहभागिता के लिए यह सम्मान पत्र जारी किया है।
इस आयोजन में लगभग 250 योग साधकों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप एक ही समय पर संपन्न हुआ।
*प्रो. डॉ. नवीन सिंह, अध्यक्ष पूर्वी जोन IYA UPSCC* ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संतुलन का भी आधार है। योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पत्र पूरे योग परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है तथा भविष्य में भी योग जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह सम्मान पत्र संगठन के योग प्रचार-प्रसार, जनस्वास्थ्य संवर्धन एवं योग संस्कृति को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 26, 2026