फिरोज़ाबाद: सैफई किसी शादी से बैंड बजाकर लौट रहे स्टेशन रोड नहर कोठी के पास के रहने वाले बैंडकर्मी की लोडर से गिरकर हुई मौत
सैफई में किसी शादी समारोह में बेंड बजाकर लौट रहे एक बैंड कर्मी युवक लोडर गाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन घायल को इलाज के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल लेकर आए , जहां डॉक्टरी परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के परिजनों ने उसी के साथियों पर धक्का मारकर नीचे गिराने का आरोप लगाया है ।