नवाबगंज: बाराबंकी में निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने के लिए निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
बाराबंकी में निपुण भारत मिशन को नई गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, असेनी में ‘निपुण संकल्प कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में बाराबंकी और अयोध्या जनपद के खंड शिक्षा अधिकारियों, डायट मेंटर्स, एसआरजी और एआरपी ने भाग लिया।