Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत–संकल्प अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 10,000 स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से अधिक युवाओं को किया संबोधित ⸻ 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘संडे प्रोग्राम’ का शुभारंभ, देशभर के युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ ⸻ मधुबनी के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन एवं MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत–संकल्प अभियान 2026’ का आज राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 10,000 स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित किया तथा उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी ऊर्जा एवं क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘संडे प्रोग्राम’ का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने डिजिटल एवं मैदानी कार्यक्रमों के माध्यम से ‘नशा मुक्ति संकल्प’ लिया तथा स्वयं को ‘नशा मुक्ति युवा स्वयंसेवक’ के रूप में समाज सेवा हेतु समर्पित किया। इसी क्रम में मधुबनी के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन, मधुबनी एवं MY Bharat, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि नशीले पदार्थों एवं शराब का सेवन व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। अपने संबोधन के उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि आगामी सप्ताहों में पूरे मधुबनी जिले में नशामुक्ति को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, युवा क्लबों एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिला विभिन्न सामाजिक अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है और विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान भी जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाएगा। विधायक श्री माधव आनंद ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में नशामुक्त जीवनशैली की महत्ता पर बल देते हुए उन्हें इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री चंदन कुमार झा, जिला युवा पदाधिकारी (MY Bharat) श्री अमरेन्द्र कुमार अमर, सहायक निदेशक श्री नितेश कुमार पाठक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, MY Bharat एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। DPRO Madhubani #MadhubaniFirst

Jainagar, Madhubani | Aug 2, 2026