समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के 12 पत्थर मोहल्ले में युवक का शव मिला, तीन दिन पहले घर से निकला था
समस्तीपुर जिले के पतैली के रहने वाले सनातन राम ने बताया कि वे अनुरूप टॉकीज के पास डेरा किराया लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र रविवार के दिन घर से निकला। मंगलवार 3:00 के आसपास नगर थाने की पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उनके पुत्र का शव बरामद हुआ है। घटना कैसे हुई इसके बारे में उन्होंने पूरी जानकारी नहीं दिया है।