समस्तीपुर: मगरदही घाट पर दर्जनों दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान
समस्तीपुर: शहर के मगरदही घाट पर सोमवार की रात करीब 10 बजे दर्जनों दुकानों में आग लग गयी। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये के संपत्ति का नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक कबाड़ी दुकान से आग लगने की शुरुआत हुई जिसके बाद दर्जनों दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने वाले ज्यादातर दुकानों में होटल व फल की थी।