देवेंद्रनगर: मूसलाधार बारिश से देवरी गढ़ी में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा मिढ़ासन नदी का पानी
समाचार लिखे जाने तक गुरुवार दोपहर 12 बजे मिढ़ासन नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्राम पंचायत देवरी गढ़ी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बीते दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों के सामने गंभीर परेशानी खड़ी हो गई है।