अशोक नगर: राजतला गांव में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
अशोकनगर जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम राजतला में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता नारायणी अहिरवार का कहना है कि उसका पति प्रदीप अहिरवार रोजाना शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और घर से बाहर निकाल देता है। महिला के अनुसार पति उससे पैसों की मांग भी करता है और पैसे न लाने पर प्रताड़ित करता है।