नावानगर: चौकीदार परेड का नावानगर थाने में किया गया आयोजन, थानाध्यक्ष ने दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर रविवार को नावानगर थाने में चौकीदार परेड किया गया। जिसमें नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने सभी चौकीदारों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। जिसमें होलिका दहन एवं होली के दिन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रहने, हुड़दंग करने वाले लोगों को तत्काल सूचना देने, शराबी एवं शराब कारोबारी पर नजर बनाए रखने पर जोर दिया