नावानगर: सिकरौल के तेतरहर से पुलिस ने दो लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
सिकरौल के तेतरहर से पुलिस ने दो लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को कोर्ट भेज दी है। गिरफ्तार लोगों में गांव के बब्लू राजभर एवं सुखदेव सिंह बताया जाता है। सिकरौल थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि शराब के नशे में दो लोग हंगामा मचा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शराबी को धर दबोचा।