नावानगर: नावानगर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, थानाध्यक्ष ने दिए कई निर्देश
नावानगर थाना परिसर में गुरुवार को होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने कई निर्देश दी। जिसमें होली का त्योहार आदर्श आचार संहिता को मद्दे नजर रखते हुए मनाने की अपील किया। कहा कि होली त्योहार में हुड़दंग करने वाले, शराब पीने एवं बेचने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वही बैठक में बीडीओ मनोज कुमार शामिल थे।