नावानगर: बाली से 35 लीटर महुआ शराब पुलिस ने की बरामद, भाग निकला कारोबारी
बाली से 35 लीटर महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने कारोबारी की पहचान कर लिया है। कारोबारी गांव के बबुआ चौधरी है। इसकी पुष्टि सोनवर्षा ओपीध्यक्ष निशा रानी ने किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी में तीन गैलेन में 35 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।