नावानगर: सोनवर्षा ओपी परिसर में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण होली मनाने का दिया गया संदेश
सोनवर्षा ओपी परिसर में होली को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओपीध्यक्ष निशा रानी ने लोगों को सौहार्द पूर्ण होली मनाने का संदेश दी। साथ ही होली का त्योहार आदर्श आचार संहिता को मद्दे नजर रखते हुए मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि होली त्योहार में हुड़दंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।