नावानगर: अमीरपुर गाँव के एक घर से 10 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार
अमीरपुर गांव के एक घर से 10 लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस आरोपी मुन्ना कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कारोबारी अपने घर से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है।