राजगढ़: राजगढ़ में नगर पालिका के पार्षद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू के चुनावी शपथ पत्र को लेकर राजगढ़ में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब नगर पालिका पार्षद मोहित तंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर पालिका अध्यक्ष पर एक करोड़ की संपत्ति होने के बाद भी बीपीएल का उपयोग करने, आयुष्मान से फ्री ऑपरेशन करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद राजगढ़ में राजनीतिक गरमा गई है।