भवानीपुर :- मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में बरामद सिर कटी लाश को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया गांव से लापता महिला का शव होने का दावा गायब महिला के परिजनों द्वारा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने डीएनए जांच रिपोर्ट आने तक शव की पहचान की पुष्टि से इनकार किया है।