राजपुर: सोनपा में खेत बंटवारे और गेहूं कटाई को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे से तीन घायल
Rajpur, Buxar | Apr 21, 2026 राजपपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में खेत के बंटवारे और गेहूं की कटनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हैं।