गुन्नौर: गांव पवारी पाठकपुर और दादपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते 2 दिन बंद रहेगा
बबराला थाना क्षेत्र के गांव पवारी पाठकपुर और दादपुर रोड पर स्थित समपार संख्या 56 सी बबराला पवारी पाठकपुर और दादपुर मार्ग वाला रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते 2 दिन बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर विपिन राज ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितंबर की सुबह 8 बजे से 28 सितंबर की शाम 7 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते फाटक पूरी तरह बंद रहेगा ।