कटोरिया: सोहड़ातरी गांव के ग्रामीण सामूहिक चंदे व श्रमदान से मुख्य मार्ग से गांव तक बना रहे कच्ची सड़क।
Katoria, Banka | Jul 6, 2026 बड़वासनी पंचायत के सोहड़ातरी गांव के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण काफी समस्या होती है। खास करके बरसात के मौसम में समस्या बढ़ जाती है। जनप्रतिनिधियों को यहां कई बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क निर्माण की पहल नहीं होता देख ग्रामीणों ने सामूहिक चंदा कर मुख्य मार्ग से गांव तक लगभग तीन किलोमीटर तक कच्ची सड़क का निर्माण शुरू किया