बिजावर: केन-बेतवा प्रदर्शन: अभिषेक परमार समेत 50 पर केस दर्ज, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार सहित करीब 50 लोगों पर मामला दर्ज किया है। शासकीय कार्य में बाधा, अभद्रता और सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। थाना प्रभारी ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही।