बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का किया आवेदन, न्यायिक कार्य से हुए विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार सुबह 9:30 बजे से अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने चर्चा की।