बहराइच: राजापुर माफी बाईपास के पास सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के दिनेश बाइक से जा रहे थे। तभी राजापुर माफी बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दि। जिससे वह घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन लखनऊ लेकर गए। उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर ले जाने के लिए कहा। तभी रास्ते में मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच जारी है।