बहराइच: रमपुरवा चौकी के पास पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
जिले के हरदी थाना क्षेत्र रमपुरवा चौकी के पास शुक्रवार रात को बाइक सवार 2 युवक अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप ने ठोकर मार दी। हादसे में 2 युवक घायल हो गए। जिन्हें बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां 1 की मौत हो गई। दूसरा घायल है। जिसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।