बहराइच: इकौना इलाके में भूसी भरते समय घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना इलाके में भूसी भरने के लिए गया युवक अचानक गिरकर घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।