बहराइच: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 10 साल कारावास की सजा
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार सुबह दी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया था और सज़ा सुनाई है।