बदनोर: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, सात नामजद आरोपी
Badnor, Ajmer | Aug 13, 2026
बदनोर। गुरुवार रात 8 बजे थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने और बाद में घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बदामी देवी पत्नी सवाई सिंह रावत ने बदनोर थाने में रिपोर्ट देकर सात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार