बिहटा: कटेसर गांव: बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला घायल
Bihta, Patna | May 16, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेसर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है, घायल महिला की पहचान फुलवन्ति देवी के रूप में की जा रही है।