कुन्नथ गांव में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद फिर दोनों की सहमति से गांव के ही मंदिर में शादी कराई गई। जहां दो दिन तक दूल्हा लड़की के घर पर साथ रहे। फिर परिजन लड़की के घर पर पहुंचे और फिर दूल्हे को भगा कर ले गए। पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बताया कि घटना को लेकर वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।