कोंडागांव: कोंडागांव जिले वासियों ने स्वतंत्रता दौड़ में दौड़ लगा कर दिया सदभावना का संदेश कलेक्टर और एसपी हुए दौड़ में शामिल
जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त की सुबह स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।जिला मुख्यालय स्थित विकासनगर स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ का कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।यह दौड़ विकासनगर स्टेडियम से जय स्तंभ चौक होते हुए वापस विकास नगर में समाप्त हुई।