कोंडागांव: श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोहरापारा में कच्चे मकान का दीवाल ढहा, चपेट में आने से एक बुजुर्ग हुआ गंभीर रूप से घायल
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोहरापारा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ।अचानक कच्चे मकान का एक दीवाल ढहने से एक बुजुर्ग उसके चपेट में आ गया। इस हादसे में बुजुर्ग सुखलाल सोरी उम्र 60 वर्ष को गंभीर चोट आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया है।