जयसिंहनगर: छूदा में जहरीले कीड़े के काटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छूदा में जहरीला कीड़ा काटने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार की शाम 7 बजे बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि छूदा में एक व्यक्ति की जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर पहुंचकर मौका पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।