कैलारस: कैलारस में फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. अजय सोलंकी का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत और सम्मान
कैलारस नगर मे भारतीय वायुसेना मे पदस्थ राइट लेफ्टिनेंट डॉ अजय सोलंकी आए। कैलारस नगर में प्रथम नगर आगमन पर उनकी स्नेही जन एवं समाज जनो के द्वारा तहसील कार्यालय से रैली निकाली गई, जो कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक चली। इस रैली का जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान हुआ। यह रेली आज दिनांक 7 मार्च को शाम करीब 5 बजे शुरू हुई जो कि 7 बजे के लगभग PWD रेस्ट हाउस पर समाप्त हुई।