Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

अररिया, 24 जून 2026 सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025, 01/2026 एवं 02/2026 के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को अररिया जिला मुख्यालय स्थित 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में आयोजित की गई। दोनों प्रश्न-पत्रों की परीक्षा लगातार बैठक में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने एमएलडीपीके यादव इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा में कुल 5,954 परीक्षार्थियों में 1,267 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,687 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

29 views | Araria, Bihar | Jun 24, 2026

MORE NEWS

अररिया, 24 जून 2026 सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025, 01/2026 एवं 02/2026 के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को अररिया जिला मुख्यालय स्थित 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में आयोजित की गई। दोनों प्रश्न-पत्रों की परीक्षा लगातार बैठक में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने एमएलडीपीके यादव इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा में कुल 5,954 परीक्षार्थियों में 1,267 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,687 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Araria News